Lok Sabha By Election: अखिलेश को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए तैयार मायावती, शाह आलम को आजमगढ़ से घोषित किया प्रत्याशी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 07:10 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आजमगढ़ संसदीय सीट के लिये होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिये शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। जमाली मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में 23 जून को मतदान होगा।      

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से निर्वाचित होने के बाद आजमगढ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार सपा आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर दांव लगा सकती है।

Content Writer

Mamta Yadav