लोकसभा इलेक्शन 2024: क्या प्रियंका गांधी अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव? कांग्रेस ने ये दिया जवाब

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 11:40 AM (IST)

अमेठी/नईदिल्लीः उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सभी दल अपनी दमदारी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लाजमि है कि इसी तैयारी में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की भी पृष्ठभूमि बनाई जा रही है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता यूपी की राजनीति में विशेष देखी जा सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर कांग्रेस ने लगाम लगाया है। दरअसल कांग्रेस ने हाल में कुछ मीडिया में आई उन खबरों को बेबुनियाद बताया है, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका गांधी 2024 लोकसभा चुनाव केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से लड़ेंगी।

दरअसल एक चैनल के अनुसार पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे और लोकसभा सांसद कार्ती चिदंबरम ने राज्य चुनाव समिति से प्रियंका गांधी वाड्रा को कन्याकुमारी से उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की थी। वहीं इस बाबत कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi