पहले शामली में व्यापारियों की हत्या होती थी, अब व्यापारी सुकून में हैं: CM योगी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 03:53 PM (IST)

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने शामली पहुंचे। जहां उन्होंने ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शामली में व्यापारियों की हत्या  होती थी। अब व्यापारी सुकून में हैं। अब बिना चिंता के व्यापार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में व्यापारी को डर नहीं लगता है। शामली का विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि माफिया को जहां पहुंचाना था पहुंचाया। पहले यूपी में कर्फ्यू लगता था, आज कावड़ यात्रा निकल रही है। आज यूपी में सुरक्षित माहौल है। बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आज विकास ने नया संदेश दिया है। ये परिवर्तन देश-प्रदेश में है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 4 करोड़ गरीबों को पीएम अवास मिला है। कैराना में रामलला विराजमान होंगे। अपराधियों का राम नाम सत्य होगा। 500 साल बाद राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए। किसानों का गन्ना भुगतान हुआ और चीनी मिलों की समस्या खत्म हुई हैं। 

Content Editor

Harman Kaur