लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन BJP को चटाएगा धूल

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 06:56 PM (IST)

लखनऊ:  राष्टीय लोकदल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उम्मीद जताई है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को पराजित करने के लिए मजबूत गठबंधन जरुर बनेगा। उन्होंने बसपा और सपा के कांग्रेस से दूरी बनाने की बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि महागंठबंधन की भाजपा की केन्द्र मे दोबारा सरकार बनाने से रोका जाएगा।

चौधरी ने कहा कि राज्य विधानसभा में गठबंधन ना बनने का लोकसभा चुनावों में महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्यों की राजनीति अलग होती है और समूचे देश की अलग। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अगर इन तीनों पार्टियों में गठबंधन हो जाता तो बेहतर था, जिसके तहत अगामी चुनावों में विपक्षी दल एक मंच पर दिखेंगे। महागठबंधन में उत्तर प्रदेश व बिहार की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस,बसपा,सपा और रालोद सांझा कार्यक्रम के तहत भाजपा के खिलाफ एकजुट होंगे और मोदी सरकार के कुशासन से देश को बचाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा उचित समय पर किया जा सकता है। मायावती की सम्मानजनक सीटें मिलने की बात पर चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले सारे मतभेद सुलझा लिए जाएंगे, क्योंकि सीटों से महत्पूर्ण विपक्ष के लिए देश सर्वोपरि है।

Anil Kapoor