लोकसभा चुनाव 2019: BJP प्रत्याशी साक्षी महाराज ने डाला वोट

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 08:30 AM (IST)

उन्नाव: उन्नाव संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद साक्षी महाराज ने वोट डाला। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम के बीच मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा हालांकि निर्धारित अवधि तक कतार में लगे लोगों को वोट डालने दिए जाएंगे।

बता दें कि कन्नौज से समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव, फरुर्खाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद और कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल के अलावा उन्नाव में कांग्रेस की अनु टंडन और भाजपा के साक्षी महाराज चुनाव मैदान में है।

Anil Kapoor