Lok Sabha Elections 2019: डालिए एक नजर फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 01:21 PM (IST)

फिरोज़ाबादः पश्चिमी उत्तरप्रदेश की फिरोज़ाबाद सीट को पूरे विश्व में सुहागनगरी के रूप में जाना जाता है। हालांकि ये नगर पुराने जमाने में राजमहलों के लिए साजो सामान तैयार करता था, लेकिन धीरे-धीरे कांच के उद्दोग की तरफ बढ़ता गया और आज यहां कि चूड़ियां पूरे विश्व मे प्रसिद्ध हैं। अगर इस सीट के राजनैतिक इतिहास की बात करें तो यहां पहली बार 1957 में चुनाव हुए। जिसे निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता। उसके बाद 1967 में हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ने इस सीट पर कब्जा किया, लेकिन 1971 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया।

इसके बाद 1977 से 1989 तक के चुनाव में कांग्रेस एक बार ही इस सीट पर लौट पाई। बीजेपी के प्रभुदयाल ने 1991 से 1998 तक इस सीट पर कब्जा जमाए रथा, लेकिन 199 और 2004 में सपा के राम जी लाल सुमन ने इस सीट को जीता, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा से अखिलेश यादव ने चुनाव जीता और सीट को छोड़ दिया। फिर 2009 में हुए चुनाव में डिंपल यादव को राजबब्बर ने हराकर कांग्रेस की वापसी कराई। ये सीट 2014 में फिर से सपा के पास चली गई और रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव यहां से सांसद बने।

फिरोज़ाबाद में कुल 5 विधानसभा सीटें

अगर बात करें विधानसभा सीटों कि तो इस लोकसभा में 5 विधानसभा सीटे हैं। इनमें टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज सीटें शामिल हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इसमें से सिर्फ सिरसागंज की सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बाकी सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में थी।

जानिए फिरोज़ाबाद से कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फिरोज़ाबाद सीट पर कुल 17 लाख 40 हज़ार 562 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 50 हज़ार 486 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 89 हज़ार 989 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 87 है।

डालिए एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

फिरोज़ाबाद सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर अक्षय यादव ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। अक्षय ने बीजेपी के एसपी सिंह बघेल को हराया था। अक्षय यादव को कुल 5 लाख 34 हज़ार 583 वोट मिले थे। वहीं एसपी सिंह बघेल को 4 लाख 20 हज़ार 524 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के विश्वदीप सिंह थे। विश्वदीप को कुल 1 लाख 18 हज़ार 909 वोट मिले।

डालिए एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

2009 में फिरोज़ाबाद लोकसभा सीट पर 2 बार चुनाव हुए। इस सीट समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और जीत गए। अखिलेश यादव ने 2009 में कन्नौज और फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि अखिलेश ने फिरोजाबाद सीट छो़ड़ दी और यहां हुए उपचुनाव में अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल को चुनाव लड़ाया, लेकिन राजबब्बर ने उपचुनाव में डिंपल को पटखनी देते हुए यहां जीत दर्ज की। बातकरें 2009 के चुनाव की तो अखिलेश यादव ने बसपा के एसपी सिंह बघेल को हराया था। अखिलेश यादव को कुल 2 लाख 87 हज़ार 11 वोट मिले थे। बसपा से चुनाव लड़ रहे एसपी बघेल को 2 लाख 19 हज़ार 710 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी प्रत्याशी रघुवर दयाल वर्मा तीसरे नंबर पर थे। इन्हें 1 लाख 1 हज़ार 561 वोट मिले थे।

डालिए एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

फिरोज़ाबाद सीट पर 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामजी लाल सुमन ने जीत दर्ज की थी। रामजी लाल सुमन ने बीजेपी के किशोरी लाल को हराया था। सुमन को कुल 2 लाख 12 हज़ार 383 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के किशोरी लाल महौर को 1 लाख 57 हज़ार 595 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के बीरेश कुमार थे। जिन्हें 69 हज़ार 554 वोट मिले थे।

Tamanna Bhardwaj