Loksabha Election 2019: एक नजर कैराना सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 11:10 AM (IST)

कैरानाः 2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने हैं। जिनमें से एक कैराना लोकसभा सीट है जिसका चुनाव पहले चरण 11 अप्रैल  को होगा। आइए एक नजर कैराना लोकसभा सीट पर डालते हैं।



लोकसभा क्षेत्र - कैराना

जिला विधानसभा
सहारनपुर नकुड़, गंगोह
शामली कैराना, थाना भवन और शामली

 



26 फरवरी 2018 के आधार पर कुल मतदाता
26 फरवरी 2018 के आधार पर कैराना में कुल मतदाता 16 लाख 9 हजार 580 हैं। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 73 हजार 83 हैं। इसके साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 36 हजार 420 जबकि ट्रांस जेंडर की संख्या 77 है।



एक नजर 2018 लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर
एक नजर 2018 के लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर डालते हैं, जिसमें रालोद की तबस्सुम हसन ने 4 लाख 81 हजार 182 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं बीजेपी की मृगांका सिंह ने 4 लाख 36 हजार 564 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र कुमार को 3 लाख 553 मत मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।



लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे
साल 2014 के नतीजे की बात करें तो बीजेपी के हुकुम सिंह 5 लाख 65 हजार 909 मत हासिल कर विजयी रहे। वहीं सपा के नाहिद हसन 3 लाख 29 हजार 81 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे और बसपा के कंवर हसन 1 लाख 60 हजार 414 मत हासिल पर तीसरे स्थान पर रहे।



लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
साल 2009 के नतीजे पर ध्यान दें तो बसपा की तबस्सुम हसन ने 2 लाख 83 हजार 259 मत हासिल कर जीत का परचम लहराया था। इसके साथ ही बीजेपी के शाजान मसूद 2 लाख 60 हजार 796 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर जबकि सपा के शाजान मसूद 1 लाख 24 हजार 802 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।



लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे
लोकसभा 2004 के नतीजों में रालोद की अनुराधा चौधरी ने 5 लाख 23 हजार 923 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के शाहवनाज 1 लाख 81 हजार 509 वोट हासिल कर दूसरे स्थान और बीजेपी के अमरकांत 75 हजार 851 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

 

 

 

Ruby