Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव का कोलकाता दौरा आज, Mamata Banerjee से करेंगे मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 11:44 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्य विपक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने कोलकाता दौरे पर आएंगे। सुबह 10 बजे अखिलेश कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां पहुंचने के बाद सपा अध्यक्ष दोपहर 3 बजे सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और 6.30 बजे सौम्यलोक विश्वसेवा निकेतन पहुंचेंगे।



मिली जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 17 से 19 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में बुलाई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगी और चुनाव के लिए बनाई गई नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। इस बैठक में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल किया जाएं।

 
अखिलेश CM ममता बनर्जी से कर सकते हैं मुलाकात
कोलकाता में अखिलेश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आज शाम 5 बजे मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष को ममता बनर्जी का लगातार समर्थन मिल रहा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ममता अखिलेश के समर्थन में प्रचार करने लखनऊ आईं थीं।

बैठक में बुलाए गए हैं 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष 
कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बुलाए गए हैं। उम्मीद यह भी की जा रही है कि इसमें सपा पार्लियामेंट्री बोर्ड का भी गठन कर सकती है। यह बोर्ड ही चुनाव में प्रत्याशी चयन कर टिकटों को अंतिम रूप देता है। कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह 5वीं बैठक है। बैठक में नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही कई विशेष आमंत्रित अतिथियों को भी बुलाया गया है। इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Content Editor

Pooja Gill