Loksabha Election 2019: एक नजर बस्ती लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 11:57 AM (IST)

बस्तीः बस्ती लोकसभा सीट का इतिहास भी काफी पुराना है। 1957 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुआ और कांग्रेस से मालवीय केशव देव यहां से सांसद बने। 1962 के चुनाव में भी मालवीय केशव देव चुनाव जीते। 1967 के चुनाव में कांग्रेस के एस नारायण यहां से संसद पहुंचे। इसके बाद 1971 के चुनाव में कांग्रेस के अनंद प्रसाद धूसिया यहां से सांसद बने। 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल के शिव नारायण यहां से चुनाव जीते। 1980 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे कल्पनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस की वापसी कराई।

1984 में कांग्रेस के राम अवध प्रसाद चुनाव जीते। 1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल के कल्पनाथ सोनकर ने चुनाव जीता। वहीं 1991 के चुनाव में श्यामलाल कमल ने बीजेपी का कमल यहां खिलाया। 1996 के चुनाव में बीजेपी के श्री राम चौहान यहां से सांसद बने। 1998 के चुनाव में भी बीजेपी के श्री राम चौहान ही सांसद बने। 1999 के चुनाव में तीसरी बार श्री राम ने बीजेपी का कमल यहां खिलाया।



2004 के चुनाव में बीएसपी के लालमणि प्रसाद ने श्री राम को हराया कर इस सीट पर कब्जा किया। 2009 के चुनाव में बसपा से अरविंद कुमार चौधरी यहां से चुनाव जीते। वहीं 2014 के मोदी लहर में हरीश द्विवेदी यहां से चुनाव जीते। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुश्किलें काफी हैं। हालांकि पार्टी ने हरीश द्विवेदी को ही चुनावी मैदान में उतारा है। और कांग्रेस ने राजकिशोर सिंह पर भरोसा जताया है, जबकि गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी भी मैदान में कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।



इस लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। ये सीटें- हरैया, बस्ती सदर, रुदौली, महादेवा और कप्तानगंज हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 5 में से 5 सीटे बीजेपी ने जीती थी। सपा, बसपा और कांग्रेस का यहां खाता तक नहीं खुला।



कुल मतदाताओं की संख्या
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बस्ती सीट पर कुल 18 लाख 31 हजार 666  वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 90 हज़ार 184  है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 41 हज़ार 345 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 137 है।



2014 के नतीजे
बस्ती लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी से हरीश द्विवेदी ने चुनाव जीता। हरीश को कुल 3 लाख 57 हज़ार 680 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के ब्रज किशोर सिंह रहे। ब्रज किशोर को कुल 3 लाख 24 हज़ार 118 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के राम प्रसाद चौधरी रहे। राम प्रसाद को कुल 2 लाख 83 हज़ार 747 वोट मिले।



2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने बाजी मारी
2009 के लोकसभा चुनाव  में बसपा के अरविंद कुमार चौधरी यहां से सांसद बने। अरविंद को कुल 2 लाख 68 हज़ार 666 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के राजकिशोर सिंह रहे। राज किशोर को कुल 1 लाख 63 हज़ार 456 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के वाईडी सिंह रहे। वाई डी सिंह को कुल 1 लाख 17 हज़ार 259 वोट मिले।



2004 के नतीजे
2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा के लालमणि प्रसाद चुनाव जीते। लालमणि को कुल 1 लाख 55 हज़ार 223 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के श्रीराम चौहान रहे। श्री राम को कुल 1 लाख 29 हज़ार 849 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के रत्नाकर धुसिया रहे। रत्नाकर को कुल 1 लाख 27 हज़ार 749 वोट मिले।

Ruby