Loksabha Election 2024: गोंडा लोकसभा सीट का इतिहास.... जानिए, कब किसने किसको दी मात ?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 03:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गोंडा लोकसभा सीट है...अयोध्या के करीब होने के कारण गोंडा का संबंध पुरातन काल से बताया जाता है....माना जाता है कि कौशल राजा की यह गोचर धरती थी और इक्ष्वाकु वंश के राजा दिलीप ने यहां पर नंदिनी की सेवा की थी...इतना ही नहीं महान वशिष्ठ ऋषि का आश्रम भी यहीं पर था....राम की नगरी अयोध्या के करीब होने के कारण यह धरती ऋषि-मुनियों के आने और तप करने की खास जगह थी...आपको बता दें कि गोंडा लोकसभा सीट का गठन 1952 में हुआ था और तब इस सीट को गोंडा उत्तर सीट के नाम से जाना जाता था...1952 में इस सीट पर पहली बार हुए चुनाव में चौधरी हैदर हुसैन ने जीत हासिल की थी.. तो वहीं 1957 में हुए चुनाव में कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंह अपना परचम लहराने में कामयाब रहे थे...जबकि 1962 और 1967 में भी कांग्रेस का गोंडा लोकसभा सीट पर कब्जा रहा...1962 में जहां राम रतन तो 1967 में एस कृपलानी ने जीत हासिल की थी...वहीं अगर बात पिछले तीन लोकसभा चुनावों की करें तो 2009 में इस सीट पर कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने अपना परचम लहराया था.. जबकि 2014 और 2019 में मोदी लहर में कीर्तिवर्धन सिंह इस सीट पर अपना कब्जा जमाना में कामयाब रहे थे...

PunjabKesari

गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा सीट आतीं है..जिसमें उतरौला विधानसभा बलरामपुर जिले में शामिल है...जबकि  गौरा, गोंडा, मनकापुर और मेहनौन विधानसभा गोंडा जिले में आती है...

PunjabKesari

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ करते हुए पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी.

 

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गोंडा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 54 हजार 478 थी..जिसमें  पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 54 हजार 654 थी..जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 99 हजार 750  थी..वहीं ट्रांसजेंडर वोटरों की संख्या 74  रही....

 

एक नजर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के मतदाताओं की संख्या पर

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो...साल 2019 में इस सीट पर बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह ने 5 लाख 8 हजार 190 वोटों के साथ जीत हासिल की थी..वहीं सपा के विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह 3 लाख 41 हजार 830 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि कांग्रेस के कृष्णा पटेल को 25 हजार 682 वोट मिले थे और उनको तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था...

 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

अब एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो...साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के कीर्तिवर्धन सिंह ने 3 लाख 59 हजार 639 वोटों के साथ जीत हासिल की थी..वहीं सपा की नंदिता शुक्ला 1 लाख 99 हजार 227 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी...जबकि बसपा के अकबर अहमद डम्पी को 1 लाख 16 हजार 178 वोट मिले थे और उनको तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था...

 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

 PunjabKesari                                                                          

साल 2009 की बात करें तो...कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने  1 लाख 55 हजार 675 वोटों के साथ जीत हासिल की थी...वहीं बसपा के कीर्ति वर्धन सिंह 1 लाख 32 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि बीजेपी के राम प्रताप सिंह को तीसरे स्थान पर संतोष रहना पड़ा था और उनको 90 हजार 498 वोट मिले थे...

 

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

 

अगर बात साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो गोंडा लोकसभा सीट पर सपा के कीर्ति वर्धन सिंह ने अपना परचम लहराया था और उन्हें 2 लाख 51 हजार 947 वोट मिले थे...वहीं बीजेपी के ज्ञान श्याम शुक्ल 2 लाख 14 हजार 949 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बसपा के फज़लुल बरी को सिर्फ 69 हजार 543 वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर रहे थे...

 

 एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

गोंडा लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 59 नंबर सीट हैं...गोंडा सीट पर जातीय समीकरणों की बात करें तो, इस लोकसभा क्षेत्र में 2 लाख से अधिक ब्राह्मण और 2 लाख से अधिक ठाकुर वोटर हैं...इसके अलावा इस सीट पर करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम वोटर और ढाई लाख से अधिक कुर्मी वोटर हैं..इस सीट पर दलित वोटरों की भी निर्णायक भूमिका है..इनकी संख्या भी करीब ढाई लाख है..बात अगर 2024 के लोकसभा चुनावों की करें, तो बीजेपी ने फिर से कीर्ति वर्धन सिंह  पर भरोसा जताया हैं...कीर्ति वर्धन सिंह बीते एक दशक से इस सीट पर काबिज हैं..वहीं सपा ने युवा चेहरे श्रेया वर्मा पर दांव खेला हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static