देखिए, योगीराज में कैसे ऑन ड्यूटी चैन की नींद सो रहा ये पुलिसकर्मी

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2017 - 02:08 PM (IST)

इलाहाबाद: यूपी पुलिस हमेशा अपने कारनामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कभी इसकी दबंगई का क्रूर चेहरा सामने आता है तो कभी काली करतूतें। अब तो एेसा लगने लगा है कि पुलिस न सुधरना चाहती है और न सुधरेगी। यूपी पुलिस का कुछ एेसा ही एक कारनामा सामने आया है। जहां पर एक पुलिसकर्मी अॉन ड्यूटी की जगह आराम फरमा रहा है।
                 
जानकारी के अनुसार ताजा मामला इलाहाबाद के बारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक पुलिसकर्मी डॉयल-100 की गाड़ी में फोन पर बात करते-करते सो गया। यह गाड़ी एक सुनसान जगह पर खड़ी थी और इसके दरवाजे भी खुले हुए थे।
                 
बता दें कि बुधवार को सीएम योगी का आगमन होने वाला था, जिसको लेकर जिला प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क होना चाहिए था। लेकिन इसके विपरीत पुलिसकर्मी सतर्क होने की बजाए आराम फरमाते दिखे। डॉयल-100 में आराम फरमा रहे पुलिसकर्मी की नेम प्लेट पर उसका नाम प्रदीप कुमार लिखा है। जब इस बात की शिकायत सर्किल अफसर रत्नेश्वर सिंह से की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी तुरंत जांच कराई जाएगी।