भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को दिया मैत्री, करुणा और संवेदना का संदेश: योगी

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 08:30 AM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बुद्धपुर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने मैत्री, करुणा और संवेदना का संदेश विश्व को दिया है।

योगी ने तिवारीपुर क्षेत्र के रविदास मंदिर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों को 3 संदेशों के माध्यम से जीवन में धर्म का आचरण करने एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जाकरूक रहने का संदेश दिया और लोगों को बुद्धपुर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुद्ध के संदेश हमें अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक करते है। उनके दूसरे संदेश में जाति एवं भेदभाव में विभाजित नहीं होकर संगठित रहने का संदेश मिलता है। मुख्यमंत्री ने भगवान रविदास के बारे में बताते हुए कहा कि रविदास कर्म को प्रमुखता देते थे। वे समाज में छुआछूत को नही मानते थे। व्यक्ति का कर्म उसको महान बनाता है इसका संदेश दिया।

मन चंगा तो कठौती में गंगा
उन्होंने कहा कि भगवान रविदास ने अपने संदेश में भी कहा है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। मन हमारे बंधन और मोह का कारण है, इसलिए मन को सयंमित रखे और अच्छी बातों एवं मार्गों का अनुसरण करें।

Anil Kapoor