फेसबुक पर पनपा प्यार, 17 साल के लड़के से शादी रचाने पहुंची 2 बच्चों की मां

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 11:43 AM (IST)

मेरठ/मुजफ्फरगरः सोशल मीडिया के इस दौर में फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार होना आम बात हो गई है, लेकिन कभी कभी इस माध्यम से बेमेल जोड़ी भी बन जाती है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ यूपी के मेरठ जिले में हुआ है। जहां पांच माह पहले फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती ने 17 वर्षीय किशोर और 37 वर्षीय दो बच्चों की मां के बीच प्रेम का रूप ले लिया। इसी के चलते मेरठ निवासी महिला शादी करने के इरादे से किशोर के घर जा पहुंची। उसकी बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। मामला पुलिस में पहुंचा, तब कानून और समाज की नसीहत देने पर महिला लौट गई।

दरअसल, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और मेरठ के एक गांव निवासी 37 वर्षीय महिला के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। शनिवार को किशोर के घर का पता करने के बाद महिला उसके घर पहुंच गई। महिला ने किशोर और उसके परिजनों से बाचतीत की और पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने महिला को वापस लौट जाने की नसीहत दी, लेकिन प्यार में ढूबी हुई महिला ने किशोर को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ शादी कराने की जिद करने लगी।

जिसके बाद किशोर के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में मौजूद लोगों ने महिला को समझाया। पुलिस ने महिला को जब कानून और सामाजिकता का पाठ पढ़ाया, तो वह थाने से चली गई। इस पर भोपा थाना पुलिस का कहना है कि मामला थाने आया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया। आपसी समझौते के बाद दोनों ही पक्ष कार्रवाई नहीं कराने की बात कह कर लौट गए है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj