प्रेमी ने पत्नी वापस लौटाने से मना किया तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 05:31 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई सफाई कर्मचारी अशोक की हत्या के मामले में पुलिस बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पुलिस ने अशोक के हत्यारे रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रविंद्र की पत्नी प्रवेश से अशोक के अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने अशोक की हत्या की थी।

प्रेमी ने पत्नी वापस लौटाने से मना किया तो पति ने उतारा मौत के घाट
बता दें कि जिले की हस्तिनापुर आरके कॉलोनी का है। जहां कुछ दिन पहले में दिल्ली बिजली निगम में सफाई कर्मचारी अशोक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि अशोक के उसकी पत्नी प्रवेश से अवैध संबंध थे। इस बात का उसने कई बार विरोध किया। इसी के चलते रविंद्र ने करवाचौथ के दिन अशोक को फोन कर पत्नी से बातचीत करने के लिए कहा, लेकिन अशोक ने बात नहीं कराई। इसी बात से गुस्सा रविंद्र ने अशोक को मौत के घाट उतारने का इरादा कर लिया था। वहीं, शनिवार को मौका पाते ही रविंद्र ने चाकू से गोदकर अशोक की हत्या कर दी।

दरअसल अशोक पिछले करीब तीन वर्षो से कस्बे की आर के कॉलोनी में अपने निजी मकान में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक वह मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी है। वहीं, वह दिल्ली कारपोरेशन विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। बता दें कि उसकी पहली शादी कोमल से हुई थी, जिससे उसके 8 और 10 वर्ष के दो बच्चे हैं।

वहीं, शनिवार को अशोक की हत्या के बाद उसके बेटे सनी ने रविंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही कारवाई में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य तत्वों के आधार पर आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। वहीं, मृतक की पत्नी ने कोमल ने बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर की आरके कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। यहां अशोक प्रवेश को लेकर रहने लगा। इस बात का कई बार मैंने और रविंद्र ने विरोध किया, लेकिन अशोक नहीं माना।

पूछताछ के दौरान हत्या आरोपी रविंद्र ने खोले कई राज
वहीं, पूछताछ के दौरान हत्या आरोपी रविंद्र ने बताया कि अशोक उसकी पत्नी प्रवेश को जबरन बहलाकर अपने साथ लाया था। इस बात का उसने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। साथ ही उसने कई बार अशोक से उसकी पत्नी को वापस करने की बात कही, लेकिन उसने साथ इंकार कर दिया था।  इसी के चलते उसने करवा चौथ के दिन  एक बार फिर अशोक को फोन किया था कि वह उसकी पत्नी को वापस लौटा दे, मगर अशोक ने उसकी बेटी के बारे में अपशब्द कहे, जिन्हें वह सहन नहीं कर पाया। इन सभी बातों से आहत होकर उसने अशोक को मारने का फैसला किया था। जिसके लिए वह तीन दिन पहले ही हस्तिनापुर आ गया था और उसे मारने का मौका ढूंढ रहा था। इसके बाद मौका मिलते ही चाकू से वार कर अशोक को मार डाला। जिसके बाद वह प्रवेश को अपने साथ ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन प्रवेश नहीं मानी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Content Editor

Harman Kaur