LPG सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही घर की गिरी छत, दर्जनों घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 02:46 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल दहला देने वाला भयानक हादसा हो गया। यहां शनिवार को एक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मकान की छत गिर गई। इस भयानक हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दरअसल घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है। जहां के निवासी नदीम के मकान में अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। इस दौरान मकान में साजिदा, हाजरा, गुलाम, महमूद समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जो इस हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने कई लोगों की हालत गंभीर बताई है। वहीं इस हादसे में इंस्पेक्टर हरेराम सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।