लखनऊः पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 05:54 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ के निगोहा क्षेत्र में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि निगोहा इलाके में भगवानपुर निवासी 32 वर्षीय रामविलास का बुधवार रात किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया था।

विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गयी। इसी कारण रामविलास ने गुरुवार को अपने घर के बरामदे में लगी लकडी की धन्नी में साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामविलास मजदूरी करता था।  

Tamanna Bhardwaj