लखनऊ: BDS व BTech की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 07:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मडियॉव इलाके में बीटेक की छात्रा ने जबकि चिनहट में बीडीएस की प्रैक्टिस कर रहे दंत चिकित्सक ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मडियांव इलाके में कुशीनगर के तमकुहीराज इलाके भटौलिया निवासी नागेन्द्र कुशवाह की 20 वर्षीय पुत्री बीटेक की छात्रा मनीषा कुशवाहा किराये के मकान में रहती थी। उसका शव आज फंदे पर लटका मिला। प्रथम द्दष्टया उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मनीषा बी टेक चतुर्थ समेस्टर की की पढाई कर रही थी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कल रात करीब पौने 12 बजे डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल विभूतिखण्ड में 25 वर्षीय अमित सिंह को इलाज के लिए लाया गया था। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि कृष्णानगर इलाके के विष्णुलोक कालोनी पुरानी चुंगी निवासी अशोक कुमार सिंह का पुत्र अमित सिंह मोहन अपाटर्मेन्ट बीबीडी चिनहट लखनऊ में किराये पर रहकर बीडीएस की प्रैक्टिस कर रहा था, उसने अपाटर्मेन्ट में कमरे के अन्दर लगे पंखे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static