लखनऊ: BJP नेता की चाकू से गोदकर हत्या, बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 09:30 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के महानगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमीनाबाद निवासी प्रत्युष तिवारी (35) पर सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने महानगर इलाके के बादशाहनगर में चाकू से हमला कर दिया। हमलावर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस तिवारी को ट्रामा सेंटर लेकर गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। इस बीच महानगर के पुलिस उपाधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Anil Kapoor