लखनऊ: चिनहट इलाके में Oxygen प्लांट में फटा सिलेंडर, 2 की मौत कई घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 06:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आज अपराह्न ऑक्सीजन प्लांट पर गैस भरते समय अचानक सिलेंडर फटने दो लोगों की मृत्यु जबकि अन्य कई अन्य घायल हो गये।       

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में देवा रोड़ स्थित केटी आक्सीजन संयत्र में गैस भरते समय अचानक सिलेण्डर फट गया। हादसे में एक संयत्रकर्मी समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। 

 

Content Writer

Umakant yadav