CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई, उत्तर प्रदेश को लेकर कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2024 - 08:10 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को रविवार को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यो के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यां का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें:-

आगरा से ग्वालियर का सफर होगा मात्र 1 घंटे का, इससे पहले इस दूरी को तय करने में लगते थे 2 से 3 घंटे
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा- ग्वालियर के बीच आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस- वे के बन जाने के बाद आगरा से ग्वालियर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। चार लेन की रोड से इस दूरी को तय करने में अभी 2 से ढाई घंटे लगते हैं। जिसे देखते हुए आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। छह लेन का एक्सप्रेस वे बनने से यह दूरी 88.40 किमी हो जाएगी। इसे तय करने में एक घंटे से कम का समय लगेगा। यह एक्सप्रेस- वे आगरा जिले की तीन तहसीलों से होकर गुजरेगा। इसके लिए तहसील सदर, फतेहाबाद और खैरागढ़ के 15 गांवों की 117.83 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

Content Editor

Anil Kapoor