MLC उपचुनाव: बीजेपी ने दो प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, धर्मेंद्र सिंह सैथवार और निर्मला पासवान पर लगाई मुहर

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 05:39 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्त के अनुसार उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार, निर्मला पासवान के नाम का ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र सिंह सैंथवार गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं, जबकि निर्मला पासवान काशी क्षेत्र की भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रिक्त हुई दो सीट पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को मतदान होगा।



बता दें कि उत्तर प्रदेश में जिन सीट पर उपचुनाव होना है वह समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई हैं। उन्हीं सीटों पर उप चुनाव होगा। 

 

 

 

 

Content Writer

Ramkesh