Lucknow News: महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 18 जिलों को बनाएंगे सेफ सिटी

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 10:42 AM (IST)

Lucknow (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे है। योगी सरकार महिलाओं को शहरों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में तेजी लाएगी और पूरे देश में महिला सुरक्षा को UP के लिए मानक बनाया जाएगा। इसी को लेकर सरकार छह महीने में 18 शहरों को सेफ सिटी बनाएंगी। इसके बाद एक साल के अंदर योगी सरकार सभी 75 जिलों में से एक-एक निकाय को सेफ सिटी बनाएंगी। इस बदलाव के लिए सीएम योगी ने एक महीने का समय दिया है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: यूपी में भाजपा का 'मिशन भाईजान', मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने का करेंगी काम...बनाई रणनीति

बता दें कि, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए 17 नगर निगम व गौतम बुध नगर के साथ 18 शहर सेफ सिटी बनेंगे। इनमें पहले चरण में 17 नगर निगम लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, वृंदावन-मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, सहारनपुर, अयोध्या, अलीगढ़, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, शाहजहांपुर व गौतमबुद्धनगर शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए नगर विकास व गृह विभाग के प्रमुख सचिव को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शहरों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। एक वर्ष में सभी 75 जिलों में जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों को सेफ सिटी बनाने का संकल्प लें।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Noida News: 9 दिन बाद मासूम को मिली मां की गोद, महिला ने बताया बच्चा चोरी का मकसद....जानकर हर कोई रह गया दंग

सेफ सिटी में यह मिलेगी सुविधाएं
सेफ सिटी में सिटी बसों में CC कैमरे और पैनिक बटन लगेंगे अन्य ज़रूरी स्थान पर भी CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाएं पैनिक बटन दबाएंगे तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिलेगी। बटन के पास ही कैमरा लगा होगा जो कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा। प्रमुख चौराहों और मुख्य बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। महिला पुलिसकर्मी पिंक स्कूटी से शहरों में पेट्रोलिंग करेगी। खास तौर से महिला कॉलेजों और स्कूलों के पास चेकिंग होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static