ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला लखनऊ, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 11:14 AM (IST)

लखनऊः योगी सरकार दुरुस्त कानून-व्यवस्था के तमाम दावे करती है, लेकिन हकीकत इससे  मुंह चिड़ाती नजर आ रही है। मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मामला पीजीआई थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित बरौली क्रॉसिंग के पास का है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 14 में दुर्गेश कुमार घर पर थे। उसी समय स्काॅर्पियो सवार कुछ लोग उनके घर पर पहुंचे। अचानक गोली चलने के बाद स्काॅर्पियो सवार बदमाश फरार हो गए। शुरुआत जांच में पुलिस को पैसे को लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का शक है। सभी एक-दूसरे को पहचानते थे। पुलिस के मुताबिक मनीष यादव और पलक ठाकुर पर आरोप हत्या कराने का आरोप है। फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है।

इस बारे में एसीपी कैंट ने कहा कि आरोपी और मृतक पूर्व परिचित थे। सब साथ में जमीनों का काम करते थे। हत्या से पहले सभी मृतक के घर में साथ बैठे थे। वापस लौटते समय आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या को अंजाम दिया। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Tamanna Bhardwaj