मिशन 2022 की तैयारी में प्रियंका: दो दिवसीय दौरे पर पहुंची लखनऊ, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 03:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची। उसके बाद वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए निकलीं। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका हवाई अड्डे से निकलकर आलमबाग, चारबाग और बापू भवन होते हुए हजरतगंज पहुंचीं और वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। सिंह ने बताया कि प्रियंका अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अमेठी तथा रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। उसके बाद वह बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगी। उसके बाद शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static