लखनऊ के चौक चौराहे का बदला नाम अब होगा लाल जी टंडन चौराहा

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 10:17 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फेमस चौक चौराहे का नाम अब बदलकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता लालजी टंडन के नाम पर  होगा। चौराहे का नाम लाल जी टंडन चौराहा होगा। नगर निगम की कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि लालजी टंडन का 21 जुलाई को निधन हो गया। वह 11 जुन से ही लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मृत्यु से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Author

Moulshree Tripathi