लखनऊ: भारी बारिश के बाद अमीनाबाद में गिरी इमारत, मां-बेटी घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 01:32 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा गिरने से मां-बेटी घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराने लखनऊ के गणेशगंज में बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में सर्वेश मिश्रा की पत्नी और बेटी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। मलबे को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना था। लखनऊ में पिछले कई दिन से बारिश हो रही है। इस कारण यह घटना हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Anil Kapoor