लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फिर लहराया परचम, पूनम सिन्हा को दी करारी मात

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 02:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। राजनाथ सिंह ने गठबंधन की सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करारी शिकस्त दी है। खबर लिखे जाने तक राजनाथ सिंह को कुल 383041 वोट मिले जबकि पूनम सिन्हा को कुल 174896 मत मिले। हॉट सीटों में शुमार इस सीट पर दोबारा जीत से जहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह काफी उत्साहित हैं वहीं गठबंधन मुखिया अखिलेश मायावती को मायूसी हाथ लगी है। 

Ruby