कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग-सुक के सम्मान में योगी ने दिया रात्रि भोज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 09:42 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग-सुक के सम्मान में रात्रि भोज दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन उपस्थित रहें। 

बता दें कि, किम जोंग-सुक सोमवार शाम राजधानी लखनऊ पहुंचीं। यहां अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। किम जोंग-सुक मंगलवार को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगी। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। वह 7 नवंबर को आगरा भी जाएंगी।

Deepika Rajput