लखनऊः महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 02:28 PM (IST)

लखनऊः कहते है ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है, आज राजधानी लखनऊ के हर्षा अस्पताल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब बाराबंकी में रहने वाली रिहाना ने 4 बच्चों को जन्म दिया है और चारों बच्चे स्वस्थ हैं।

महिला की हालत भी सामान्य है और डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है।रिहाना की डिलीवरी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा मिश्रा ने की। रिहाना ने बड़े बड़े ऑपरेशन के बाद  दो पुत्र और दो पुत्रियों को जन्म दिया है। डिलीवरी सर्जरी से हुई और अब महिला की हालत सामान्य है।

जानकारी के अनुसार, जिआउल हक ने अपनी पत्नी रेहाना को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार शाम करीब 4:15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को करीब 6:30 बजे गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. आशा मिश्रा ने डॉ. वैभव जैन और डॉ. पुर्णेन्दु मिश्रा की टीम के साथ महिला का बड़ा ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद महिला के दो बेटे और दो बेटियां को जन्म दिया। जिसके बाद रिहाना के परिवार में खुशी का माहौल है।

Tamanna Bhardwaj