बदले जा सकते हैं UP के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 11:49 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य में बड़े बदलाव की संभावना तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार को हटाया जा सकता है।

डीजीपी से तालमेल में कमी व मनमुटाव के चलते अरविंद कुमार को हटाए जाने की संभावना है। उनकी जगह प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी को प्रमुख सचिव (गृह) का चार्ज सौंपा जा सकता है। इसके अलावा सीनियर आईएएस दीपक कुमार प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बन सकते हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एम देवराजन को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया जा सकता है। साथ ही कई सीनियर आईएएस के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।


 

Deepika Rajput