मदरसा शिक्षक बना हैवान! 70 साल के मौलाना ''इकबाल'' ने 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म, मदरसे में हैवानियत की हद... Video Viral
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:43 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में 11 साल के एक मदरसा छात्र के साथ 70 वर्षीय उसके शिक्षक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मदरसा शिक्षक इकबाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पाक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद की, जिसमें शिक्षक पीड़ित लड़के के साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित छात्र के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका लड़का मदरसा का छात्र है और उसके शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे किसी से भी इस बारे में बात न करने की धमकी दी। एसपी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब शिक्षक के इस घिनौने कृत्य का एक वीडियो सार्वजनिक हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : इस बार लगेगा Silent Lockdown, फिर घरों में कैद होंगे लोग, चौंका देगी वजह; क्या दोबारा आ रहे कोरोना जैसे हालात ?
UP Desk : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सप्लाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने एक नई चिंता को जन्म दिया है। विशेषज्ञ इसे “साइलेंट लॉकडाउन” जैसी स्थिति की चेतावनी मान रहे हैं- ऐसी स्थिति जिसमें बिना किसी आधिकारिक प्रतिबंध के ही आम लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर पड़ सकता है...पढ़ें पूरी खबर...

