टाटा मैजिक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार की 5 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 06:56 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में टाटा मैजिक वाहन सवार 5 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। इसके अलावा कार में शामिल 2 महिलाओं समेत 4 लोग भी घायल हो गए। कार सवार घायलों को मेरठ रेफर किया गया जबकि टाटा मैजिक सवार घायलों को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मृतकों में 7 महिलाएं और एक पुरूष है। सभी मृतक देवबंद इलाके में मेघराजपुर के रहने वाले हैं। मृतकों में अजय कुमार की पत्नी वर्षीय गीता ,कोसराम की वर्षीय पत्नी राधिका , सुशील की वर्षीय पत्नी जगरोशनी,मांगेराम की पत्नी वर्षीय मूर्ति ,धर्मपाल की वर्षीय पत्नी श्रीमती रमेशो और वर्षीय अश्वनी कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि 5 महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 3 घायलों की मौत जिला सहारनपुर में उपचार के दौरान हुई।

देवबंद के पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि मेघराजपुर के लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी टाटा मैजिक वाहन से पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर जिले में मंसूरपुर इलाके के दिनकपुर एक तेरहवीं में भाग लेने जा रहे थे। देवबंद में फ्लाइओवर से जैसे ही टाटा मैजिक सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार से कार का टायर फट गया और बेकाबू होकर कार टाटा मैजिक से भिड़ गई।

टाटा मैजिक वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे की रेलिंग से टकराकर पलट गया। जिससे उसमें सवार लोगों के सिर सीधे जोर से सड़क से टकराए। उसी कारण 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार 2 महिलाओं समेत चारों लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मेघराजपुर के जिन लोगों की मौत हुई है और जो घायल हुए वे सभी एक ही खानदान के है। हादसे के कारण गांव में शोक पसरा है।

Anil Kapoor