पूरे देश में बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया छठ पूजा का महापर्व

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 11:47 AM (IST)

लखनऊः पूरे देश में छठ पूजा का महापर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया की विधि विधान से पूजन शुरू किया और शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।

छठ पूजा का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल पर हुआ। यहां 300 से अधिक छठ मईया के प्रतीक बनाए गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी यहां मंच बनाए गए। सुबह व्रती महिलाओं ने भोर से ही उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति और पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही व्रत के पारण के बाद महिलाओं ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाईल के कैमरे में सेल्फी लेकर कैद किया। 


 

Tamanna Bhardwaj