बुलंदशहर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने CM योगी पर साधा निशाना,कहा- यूपी में चल रहा ‘महाजंगलराज’

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 10:27 AM (IST)

लखनऊ\नई दिल्ली: कांग्रेस ने बुलंदशहर हिंसा पर कई पूर्व आईपीएस अधिकारियों के पत्र को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा शासन के तहत ‘महाजंगलराज’ चल रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बुलंदशहर हिंसा को राजनीतिक रंग देने की कोशिश में है आदित्यनाथ सरकार, 83 पूर्व नौकरशाहों ने पत्र लिखकर किया है अपने गुस्से का इकाहार। उन्होंने सवाल किया कि शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह जी के परिजनों को न्याय कब दिलायेगी भाजपा सरकार? सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ सरकार का महाजंगलराज कायम है।

दरअसल, बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या से क्षुब्ध कई पूर्व नौकरशाहों ने एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने राज्य में इस घटना से पहले और बाद में उत्पन्न तनाव को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर में 3 दिसंबर को भड़की हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Anil Kapoor