मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर महंत नारायण गिरी ने शुभकामनाएं दी

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 02:56 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 50वां  जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर देश भर लोग  शुभकामनाएं दे रहे है। इसी क्रम में  गाजियाबाद के सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। महंत जी ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है तब से अपराध में गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। महंत नारायण गिरी ने ईश्वर से कामना करते जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रभु से उनकी लंबी आयु की कामना की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। परंतु कोरोना को देखते हुए योगी ने अपना जन्मदिन जन्मदिन सादगी से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी फोन पर बात की और जन्मदिन की बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static