NDA की जीत पर महंत नरेंद्र गिरी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 04:52 PM (IST)

प्रयागराज: बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है। बिहार आम चुनाव के साथ कई राज्यों के उप चुनाव में जनता ने राष्ट्रवाद और राम मंदिर के नाम पर भाजपा को एक बार फिर वोट देकर सत्ता सौंप दी है। वही विरोधी पार्टी के नेताओं के बढ़े-बढ़े दावे एक बार फिर फेल हो गये है। महंत नरेंद्र गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने राष्ट्र और विकास को सर्वोपरि मानते हुए भाजपा को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को पूरा किया इसलिए जनता ने उन्हें समर्थन फिर दिया है।

महंत गिरी ने कहा कि कोरोना काल में बिहार के लोगों की सीएम योगी ने खुब मदद की थी। जिसका परिणाम आम चुनाव में देखने को मिला। जनता ने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को उपचुनाव में पसंद किया। जिससे उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है।

बता दें कि अब तक के आए रूझानों के अनुसार एनडीए-123 सीटों पर आगे है वहीं आरजेड 110 पर आगे है। इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी 2 और अन्य 10 सीटों पर आगे हैं।  बिहार में बीजेपी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी भी बन चुकी थी। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं नीतीश कुमार सीएम रहेंगे या नहीं। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने फिर से दोहराया है कि सीएम नीतीश कुमार ही होंगे। फिलहाल ताजा आकड़ों पर नजर डाले तो एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई पड़ रही है।


 

Ramkesh