महिला दिवस पर महंत नरेंद्र गिरि बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 11:28 AM (IST)

प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महिलाओं को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या आर्थिक मोर्चे की बात हो हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है कई महिलाएं महामंडलेश्वर के पद को सुशोभित कर रही हैं। कई बेटियां कथा प्रवचन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान बांट रही हैैं। महंत नरेंद्र गिरि ने माताओं बहनों को साधु-संतों की ओर से आशीर्वाद देते हुए कहा है कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें प्रभु से ऐसी कामना है। उन्होंने कहा है कि जो महिलाएं धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में आएंगी उन्हें अखाड़ा परिषद यथोचित सम्मान और पद भी देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static