महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, मेदांता अस्पताल में है भर्ती
punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 07:40 PM (IST)
लखनऊ: राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य स्थिर एवं संतोषजनक बना हुआ है। उन्हें रविवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया, ‘‘बुधवार को उनकी स्थिति में सुधार देखा गया। उनकी ऑक्सीजन सपोर्ट की जरुरत कम हुई है। उनके पेशाब के संक्रमण में भी कमी आयी है। उनकी स्थिति स्थिर और संतोषजनक बनी हुई है। उन्हें अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलोजी के विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है।'
बता दें कि महंत (84) को ऑक्सीजन का स्तर कम होने और सांस फूलने की शिकायत के बीच रविवार को अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। महंत नृत्य गोपाल दास पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
PM मोदी की पहली चुनावी रैली 30 मार्च को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल....जयंत चौधरी भी होंगे शामिल