महंत हैं या मुख्यमंत्री, इसका खुद फैसला नहीं कर पा रहे हैं याेगीः राज बब्बर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 05:48 PM (IST)

लखनऊ(अनिल सैनी): राजधानी लखनऊ में अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह कांग्रेस ने भी प्रदेश कार्यालय में भी लाैह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाया गया। साथ ही कांग्रेस ने इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें भी याद किया। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि चाहे हमारे पूर्वजों की पुण्यतिथि हो या जन्मतिथि हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर देश को आगे ले जाते हैंl 

राज बब्बर ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि जहां एक ओर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के भूगोल को इकट्ठा करने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ इंदिरा गांधी ने भी देश के भूगोल को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दीl 

याेगी महंत हैं या मुख्यमंत्री..
इस कार्यक्रम के दौरान राज बब्बर ने योगी सरकार के एनेक्सी भवन पर भगवा रंग कराने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि आदित्यनाथ योगी महंत हैं या मुख्यमंत्री इस बात का फैसला वे स्वयं नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण उत्तर प्रदेश की जनता भी कंफ्यूज है। जनता जान नहीं पा रही कि वे महंत का सम्मान करें या मुख्यमंत्री पर उंगली उठाए।

 राहुल पर योगी की टिप्पणी निम्न स्तर की: संजय सिंह
वहीं कार्यक्रम में मौजूद संसाद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राहुल गांधी पर जो व्यक्तिगत टिप्पणी की है चाहे वो महंत के स्तर से देखी जाए या मुख्यमंत्री के स्तर से दोनों ही ढंग से वह बहुत ही निम्न है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणी से लगता है कि वे गुजरात में चुनाव हार रहे हैं।