शबनम अली की फांसी पर बोले महंत परमहंस दास- महिला को हुई फांसी तो आएगी कई आपदाएं

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 05:20 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश अमरोहा जिले की वह भयानक व दर्दनाक घटना जिसमें प्रेम में अंधी शबनम ने अपने परिवार के 7 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। वजह महज ये थी की परिजनों को उसका प्रेमी सलीम व उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस जघन्य अपराध के लिए हत्यारिन को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। वहीं तपस्‍वी छावनी के महंत परमहंस ने कहा कि यदि महिला को फांसी हुई तो कई आपदाएं आएंगी।

बता दें कि अयोध्या के संतो ने इस फांसी को गलत बताया है। उन्होंने शबनम की फांसी रोकने के लिए आवाज भी उठाई है। महंत परमहंस दास ने राष्‍ट्रपति से अपील की है कि वे शबनम की फांसी की सजा को माफ कर दें। महंत ने कहा कि देश की आजादी के बाद आज तक किसी महिला को फांसी नहीं दी गई। यदि शबनम को फांसी दी जाती है तो यह पहला मामला होगा। उन्‍होंने कहा कि एक महिला को फांसी दिए जाने से देश को दुर्भाग्‍य और आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब आज तक किसी भी महिला को फांसी नहीं दी गई तो शबनम को भी माफ कर दिया जाए।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi