महंत ने मां-बाप को राम की पैड़ी पर भेजा फिर झाड़ फूंक के बहाने युवती से किया रेप, अब खा रहा जेल की हवा

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 12:52 PM (IST)

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या से शर्मसार कर देने वाला मामला समने आया है। जहां पर झाड़-फूंक कराने गई एक युवती के साथ महंत ने दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक युवती दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी, लेकिन परिजन इस बात से खुश नहीं थे। परिजन युवती को प्रेम बंधन से मुक्त कराने के लिए अयोध्या के महंत हनुमान दास  के पास ले गए। उसके बाद महंत ने युवती से प्रेम संबंधों की जानकारी ली। फिर प्रेम का उतरवाने के लिए उस अपने कमरे में लगाया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित परिजनों की मानें तो आरोपी महंत ने  राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठने के लिए भेज दिया। उसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोपी महंत के खिलाफ नया घाट पुलिस में एफआई आर दर्ज कराई।मामले को संज्ञान लेते हुए अयोध्या पुलिस आरोपी महंत के खिलाफ दुष्कर्म धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

SSP ने बताया आरोपी महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।  उन्होंने बताया कि महंत ने राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठने के लिए परिजनों को  भेज दिया। उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी की मदद से यह पता चला है कि परिजन राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठे दिखाई दे रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

Content Writer

Ramkesh