केंद्रीय मंत्री ने दिया अमर्यादित बयान-प्रियंका गांधी को बताया ‘पप्पू की पप्पी’

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 01:30 PM (IST)

बुलंदशहर: नोएडा से बीजेपी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को लेकर बेहद अमर्यादित बयान दिया है। महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को ‘पप्पू की पप्पी’ बताया है। भाषण की गरिमा भूले केंद्रीय मंत्री का ये बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेश शर्मा का ये बयान सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा का बताया जा रहा है। 

महेश शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, फिर राहुल गांधी, फिर प्रियंका अभी कोई और गांधी होगा तो वो भी राजनीति में आएगा। देश में इन लोगों का कब्जा है या कोई एहसान कर रखा है। इन लोगों से ऊपर ऊठकर देखना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों के सामने खड़े हैं। अगले 5 साल में प्रधानमंत्री देश की तकदीर बदल देंगे। सिर्फ देश की ही नहीं पाकिस्तान का भी नक्शा बदल देंगे। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश भर में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। ये लोग मजबूत सरकार नहीं बल्कि एक मजबूर सरकार चाहते हैं। 


 

Ajay kumar