महोबा पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 04:43 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र से असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और उनको बनाने की सामग्री बरामद की। पुलिस उप अधीक्षक वंशनारायन ने बताया कि बगवाहा गांव में आबादी से दूर स्थित पूर्व प्रधान पन्ना लाल के खेत में बने मकान पर पुलिस ने रात को छापा मारकर असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचों के अलावा उनके बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए। मौके से हथियार बनाने समय दशरथ लोधी और हेमंत पटेल को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि ये लोग असलहा बनाकर हमीरपुर और बांदा के अलावा मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के अपराधी तत्वों को बेचते थे। पकड़े गए बदमाशों के आधार पर उनके साथियों के अलावा अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Anil Kapoor