दर्शन करके घर लौट रहे थे तभी हो गया यह हादसा

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2015 - 01:44 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के महोबकण्ठ क्षेत्र में कल रात हुई सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 12 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्रामीणों का एक जत्था दिन भर मन्दिरों के दर्शन और सात कोसी परिक्रमा के बाद जब वापस अपने घरों को जा रहा था तभी उनके तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई।

इस दौरान ट्राली में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को पनवाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए झासी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।