महिला ने मासूम के साथ उठाया खौफनाक कदम और फिर...

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2016 - 07:58 AM (IST)

महोबा: महोबा के चरखारी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने आज अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ आग लगा ली जिससे झुलसकर उसकी मृत्यु हो गई जबकि मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपाधीक्षक गुरुदयाल सिंह ने यहां बताया कि गुढ़ा गांव में मदन पाल राजपूत की पुत्री लवली की शादी हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में गोहानी गांव में हुई थी। पति से विवाद के कारण वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय लवली घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे।

इस बीच, धुआं उठते देख पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला की मृत्यु हो गई उन्होंने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे झांसी रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने मासूम बच्चे के साथ खुदकुशी का प्रयास क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।