दुखद खबर! दिलों पर राज करने वाली फेमस ब्यूटी क्वीन का निधन, 31 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, मौत की वजह कर देगी दंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:48 PM (IST)

UP Desk : फैशन की दुनिया से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। ब्राजील की ब्यूटी क्वीन की 31 वर्ष की आयु में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मॉडल माईरा क्रिस्टीना डी लीमा फील (Maiara Cristina de Lima Fiel) के अचानक निधन से उनके फैंस और फैमिली सदमे में है। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वो बिल्कुल स्वस्थ थीं। इसलिए अचानक हुई उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया। 

मौत की वजह कर देगी दंग 
बताया जा रहा है कि एक बड़ी प्रतियोगिता से पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। उनकी अचानक मौत ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत का संभावित कारण फुलमिनेंट मायोकार्डाइटिस (Fulminant Myocarditis) हो सकता है, जो दिल की एक गंभीर बीमारी है।

करियर का था सबसे अहम दौर
जानकारी के मुताबिक, माईरा क्रिस्टीना की जिंदगी का यह समय उनके करियर का सबसे अहम दौर था और वह अपने सपनों को पूरा करने के बेहद करीब थीं। कुछ दिन बाद ही वो एक बड़े ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं। लेकिन उनकी मौत ने सब कुछ बदल दिया। 

बता दें कि माईरा क्रिस्टीना न सिर्फ एक जानी-मानी मॉडल थीं, बल्कि एक बच्चे की मां भी थीं। उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे। पिछले साल उन्हें मिस लॉन्ड्रिना का खिताब मिला था और हाल ही में मिस सरंडी 2025/26 में वे रनर-अप रही थीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static