मैनपुरीः मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने को आतुर BJP, सपा और भाजपा में होगी सीधी टक्कर

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 02:41 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, वहीं 21 भाजपा और एक समाजवादी पार्टी के हैं। अब 53 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज 3 जुलाई को वोटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में आज मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने को भारतीय जनता पार्टी आतुर दिख रही है। यहां समाजवादी पार्टी और भाजपा में सीधी टक्कर है।

बता दें कि यहां सपा से मनोज यादव व बीजेपी से अर्चना भदौरिया के बीच सीधी टक्कर है। 30 जिला पंचायत सदस्य दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए सदस्य और कर्मचारी के अलावा 2 सौ मीटर के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। जिला मुख्यालय पर कई जगह पर बैरियर लगाए गए हैं वहीं कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील हो गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में ट्रिपल लेयर की सुरक्षा के बीच मतदान होगा। 30 सीट वाली जिला पंचायत पर 13 सपा ,8 भाजपा ,8 निर्दली,1कांग्रेस के सदस्य फैसला करेंगे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static