मैनपुरी उपचुनाव: 10 से 17 नवंबर तक होगा नामांकन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 05:12 PM (IST)

मैनपुरी (आशीष सक्सेना) : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव में 10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिसके चलते जिले के कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

5 दिसंबर को मतदान
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जिले में 5 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 8 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सुनाया जाएगा। जिसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 10 नवंबर से 17 नवंबर तक कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर की ओर जाने वाली सभी मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। जिससे कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

एक प्रत्याशी और उसके दो सहायक जाएंगे अंदर
नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कल 10 तारीख से 17 तारीख तक चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। उसके लिए आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। अनावश्यक तरीके से यहां पर भीड़ न जुट पाए। इसकी भी समुचित व्यवस्था की गई है। सिर्फ आवश्यक लोग ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। एक प्रत्याशी और उसके दो सहायक ही कलेक्ट्रेट में आएंगे। उसके अलावा अन्य लोग यहां नहीं आ पाएंगे। जिसके लिए चारों तरफ बैरिकेडिंग कराया जा रहा है। हॉर्स लगाया जा रहा है। पीएससी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी यहां मुस्तैद रहेंगे।

Content Editor

Prashant Tiwari