Mainpuri By-Poll: डिंपल यादव के पास 60 लाख की ज्वैलरी...जानिए, कितने करोड़ की मालकिन हैं सपा उम्मीदवार

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 07:32 PM (IST)

लखनऊ: मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 14 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्तियों की मालिक हैं। डिंपल के पास 59 लाख 76 हजार 687 रुपये के जेवरात हैं, मगर उनके पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं है।
PunjabKesari
डिंपल पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी
बता दें कि डिंपल यादव ने सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन के साथ संलग्न किए गए संपत्ति और दायित्व के ब्योरे संबंधी शपथपत्र के मुताबिक उनके पास कुल 14 करोड़ 32 लाख दो हजार 605 रुपये की संपत्ति है। इनमें चार करोड़ 70 लाख तीन हजार 687 रुपये की चल संपत्ति तथा नौ करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। डिंपल के पति सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 17.2 से लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी डिंपल पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी प्रदर्शित की गई है।

डिंपल के पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं
हलफनामे के मुताबिक डिंपल के पास ढाई किलो से अधिक (2774.674 ग्राम) सोने के आभूषण और 203 ग्राम मोती तथा 127.75 कैरेट के हीरे हैं। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है। उनके पास सवा लाख रुपये का कंप्यूटर है। हालांकि, डिंपल के पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं है। वर्ष 2012 और 2014 में कन्नौज से सांसद रह चुकीं डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1998 में स्नातक (बी. कॉम) की डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1999 में उनकी अखिलेश यादव से शादी हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static