मैनपुरी: बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या के बाद फांसी पर लटकाया

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:12 PM (IST)

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में आज फिर एक नव विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया गया और गुनाह छुपाने के लिए फांसी के फन्दे पर लटकाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना मैनपुरी के थाना बिछबा क्षेत्र के नगला पीपल का है। जहाँ एटा के रहने वाले संजीव ने बताया कि मैंने अपनी बहन रेवती का विवाह सत्यदेव यादव के साथ 2 वर्ष पूर्व किया था।  अपनी सामर्थ के अनुसार जो भी बना वो सब दहेज में दिया था। इसके बावजूद सत्यदेव व उसके परिजन मेरी बहन को आये दिन बाइक के लिए परेशान करते थे। जो मैं नहीं दे सका तो उन्होंने मेरी बहन रेवती की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Ajay kumar